पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव का हुआ निधन, प्रस्पा अध्यक्ष ने जताया शोक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव का हुआ निधन, प्रस्पा अध्यक्ष ने जताया शोक

यूपी के मैनपुरी में सपा (SP) के किशनी विधानसभा से अध्यक्ष रहे चुके जगराम सिंह यादव (Jagram Singh Yadav) का निधन हो गया. जगराम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सरकार को घेरते हुए कहा कि " पूरे राज्य में महंगाई ज़ोरो पर है, बेरोजगारी से बुरा हाल है। मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार को नहीं ख़त्म कर पा रही है, और आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। प्रसपा नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी। सभी जिला इकाईयां तैयारियां भी कर रही हैं। 

शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी सीट को लेकर कहा कि "नेताजी स्वस्थ रहें और वे ही चुनाव लड़ें। उन्हें फिर से जिताएंगे। नेताजी के रहते वे चुनाव नहीं लड़ेंगे"। फिर जब यह सवाल किया गया की अगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे तो आप क्या करेंगे। इस सवाल को शिवपाल सिंह ने टालमटोल कर दिया और कहने लगे कि "जब चुनाव के 6 महीने रह जाएंगे तब इस बात का फैसला किया जाएगा। लेकिन प्रसपा 2024 के चुनाव में सत्ता के साथ रहेगी, और उन्हें नहीं पता है कि उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा। अभी प्रदेश में उनका संगठन खड़ा हो गया है। अभी निकाय चुनाव लड़ेंगे।

मोहम्मद शरीक सिद्दीकी